Sports
T20 World Cup: पाकिस्तान टीम में बाबर आजम की बेइज्जती पर शादाब खान ने दी सफाई, कहा- 'हर खिलाडी के लिए मैसेज…'
पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इससे पहले बाबर चौथे नंबर पर खेल रहे थे, लेकिन उनकी जगह बुधवार को ख्वाजा नफे बल्लेबाजी करने आए. पांचवें नंबर पर शादाब खान को भेजा गया. हालांकि इसका फायदा भी टीम को हुआ, टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 199 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. लेकिन इसे बाबर की बेइज्जती के तौर पर देखा गया. मैच के बाद शादाब ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी अब किसी बात को दिल पर नहीं ले सकता, क्योंकि इस टीम में हर कोई मैच जीतने की कोशिश कर रहा है. भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान पर ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था. बाबर आजम पिछले काफी समय से चल नहीं रहे हैं, और किसी मैच में रन बना भी रहे हैं
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।