एनशॉर्ट्स
Syed Mushtaq Ali Trophy: हैदराबाद को 124 रन से हराकर हरियाणा फाइनल में, झारखंड से खिताबी मुकाबला
सामंत जाखड़ और अंकित कुमार की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत हरियाणा ने मंगलवार को यहां हैदराबाद को 124 रनों से करारी शिकस्त देकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह पक्की की जहां उसका सामना झारखंड से होगा. सलामी बल्लेबाज अंकित ने 27 गेंदों में 57 रन की पारी के अलावा अर्श रंगा (30) के साथ 7.4 ओवर में 81 रनों की साझेदारी कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा को शानदार शुरुआत दिलाई, उन्होंने अपनी पारी में छह छक्के और एक चौका मारा. हैदराबाद ने इसके बाद कुछ विकेट चटकाये लेकिन छठे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आये जाखड़ ने 22 गेंद में आठ छक्के और एक चौका की मदद से 60 रन की आक्रामक पारी के साथ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने में अहम योगदान दिया. पार्थ वत्स ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगा कर 45
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।