एनशॉर्ट्स
Sydney Beach shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर रविवार (14 दिसंबर, 2025) को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई है. दो हथियारबंद हमलावरों ने वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुन गोली चलाई. इस मास शूटिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है. रविवार का दिन होने के कारण बीच पर भारी संख्या में लोग जुटे थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहूदियों की तादाद अच्छी खासी थी. ये सभी यहां पर आठ दिवसीय पवित्र पर्व हनुक्का के पहले दिन के समारोह के लिए एकत्रित हुए थे. स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटना के बाद सिडनी की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी और पुलिस ने दोनों ही हमलावरों को पकड़ लिया है. मास शुटिंग पर पीएम एंथनी अल्बनीज ने जताया दुख प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गोलीबारी पर एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा, “बोंडी के दृश्य चौंकाने वाले और परेशान करने वाले हैं. पुलिस और इमरजेंसी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।