एनशॉर्ट्स
Sonia Gandhi On PM Modi: सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा – 'अरावली पहाड़ियों के लिए मौत का…'
कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा नीतियां न केवल प्रकृति के हितों के खिलाफ जा रही हैं, बल्कि अरावली पर्वतमाला जैसी महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं. सोनिया गांधी द हिंदू में लिखे एक आर्टिकल में केंद्र के उस फैसले पर कड़ा विरोध जताया है, जिसमें कहा गया है कि अरावली में 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियां खनन प्रतिबंध के दायरे में नहीं आएंगी. उनके अनुसार यह निर्णय उन समूहों के लिए वरदान है जो अवैध खनन और जमीन कब्जे में शामिल रहते हैं. उन्होंने शंका जताई कि इस नीति से अरावली की करीब 90% पहाड़ियों को नुकसान झेलना पड़ेगा और यह क्षेत्र धीरे–धीरे खत्म होने की कगार पर पहुंच सकता है. उन्होंने याद दिलाया कि अरावली सदियों से उत्तर भारत की जलवायु को संतुलित रखने, थार रेगिस्तान
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।