एनशॉर्ट्स
Social Media Ban: ऑस्ट्रेलिया में अब बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, सरकार ने कर दिया बैन
ऑस्ट्रेलिया ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की मानसिक सेहत और उनके विकास को सुरक्षित रखने के लिए यह कानून बेहद जरूरी था. नया नियम दिसंबर 2025 से लागू होगा और इसके बाद किसी भी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 16 साल से कम उम्र का कोई बच्चा अकाउंट नहीं बना सकेगा और न ही कोई पुराना अकाउंट चला पाएगा. नया कानून क्या कहता है?ऑस्ट्रेलिया सरकार ने ऑनलाइन सेफ्टी एमेडमेंट (सोशल मीडिया मिनिमम एज) बिल 2024 पेश किया है, जिसके अनुसार देश में किसी भी बच्चे को 16 साल की उम्र से पहले सोशल मीडिया का उपयोग करना गैरकानूनी होगा. इसका मतलब यह है कि प्लेटफॉर्म को ऐसे सभी अकाउंट बंद करने होंगे जिनके यूजर की उम्र 16 साल से कम है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।