एनशॉर्ट्स
SMAT में अभिषेक शर्मा ने हार्दिक पांड्या को धोया, टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लिए बनेंगे खतरे की घंटी
Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: पंजाब और बड़ौदा के बीच आज यानी 2 दिसंबर, 2025 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मैच खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया. ओपनिंग करने मैदान पर उतरें कप्तान अभिषेक ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. उनका बल्ला फिर से जमकर बोला और बड़ौदा के लिए खेल रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी धोया. हार्दिक ने अभिषेक को 4 गेंदें डाली (इसमें एक वाइड भी शामिल) जिसपर पंजाब के कप्तान शर्मा ने एक चौका और एक छक्का लगया और कुल 12 रन (वाइड का एक रन मिलाकर) बनाया. ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने महज 19 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 263.16 का रहा. इंजरी के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।