Sports
SL vs ENG: सुपर-8 में शर्मनाक अंदाज में आउट हुआ श्रीलंका का ये खिलाड़ी, हिट-विकेट का वीडियो हुआ वायरल
SL vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दुशान हेमंथा के साथ जो हुआ, उसने ना सिर्फ मैच का रुख बदल दिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी सनसनी मचा दी है. श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में एक अजीबोगरीब ‘हिट-विकेट’ आउट ने फैंस को हैरान कर दिया. कैसे हुआ ये अजीब आउट? 147 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम मैच में वापसी की कोशिश कर रही थी. पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब जेमी ओवर्टन गेंदबाजी कर रहे थे, तब दुशान हेमंथा ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की. जिसके चलते शॉट लगाते वक्त उनके हाथ से बल्ला थोड़ा सा फिसल गया और सीधा जाकर स्टंप्स से टकरा गया और बेल्स भी नीचे गिर गई. इस तरह वह खुद अपने ही बल्ले से ‘हिट-विकेट’ होकर वापस पवेलियन लौट गए. क्रिकेट में ऐसे आउट बहुत कम देखने को मिलते
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।