एनशॉर्ट्स
SIR पर मचे बवाल के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, BLO की सैलरी कर दी डबल, आदेश जारी
भारतीय निर्वाचन आयोग देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करा रहा है. इनमें केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल भी हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने पहले चरण में बिहार में SIR कराया था, जहां विपक्ष ने आरोप लगाए थे कि कई वैध लोगों के वोट भी काट दिए गए हैं. यूपी और बंगाल में भी विपक्षी दल ऐसा ही आरोप लगा रहे हैं. इसके अलावा बंगाल में टीएमसी का आरोप है कि वर्क प्रेशर में आकर बीएलओ सुसाइड कर रहे हैं. चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है. ईसीआई ने SIR अभियान में लगे बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर की सैलरी डबल कर दी है. चुनाव आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स का वेतन 6000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया है. BLO सुपरवाइजर्स का वेतन 12,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।