एनशॉर्ट्स
'SIR के डर से बंगाल में हुईं मौतें', अभिषेक बनर्जी का PM मोदी पर तीखा हमला, दिल्ली तक प्रदर्शन की चेतावनी
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मंगलवार (04 नवंबर, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. अभिषेक ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस प्रक्रिया का इस्तेमाल आम मतदाताओं को डराने और मताधिकार से वंचित करने के लिए कर रही है. उन्होंने कथित तौर पर इस कवायद के डर से हुई मौतों को लेकर नयी दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी. कोलकाता में रेड रोड पर बी आर आंबेडकर की प्रतिमा से लगभग चार किलोमीटर दूर जोरासांको तक रैली आयोजित की गई. रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक ने दावा किया कि पिछले सात दिनों में राज्य में सात पात्र मतदाताओं ने एसआईआर के डर से अपनी जान दे दी. 'पीएम मोदी आदेशों को जनता पर थोप रही' इस कवायद को ‘हेराफेरी का अदृश्य प्रयास’ बताते हुए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।