Sports
Shoaib Akhtar vs Mohsin Naqvi: पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला
पाकिस्तान के लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हराएगी. इसके उलट टीम टक्कर भी नहीं दे पाई, सूर्यकुमार यादव एंड टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मुकाबला जीता. हमेशा की तरफ इस हार के बाद भी पाकिस्तान में हंगामा मच गया. पाक टीम की बुरी हालत का कारण शोएब अख्तर ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को बताया. लेकिन इसके साथ उन्होंने जिन शब्दों का प्रयोग किया, उससे हंगामा मच गया. शोएब अख्तर ने एबीपी चैनल पर कहा, "अगर आपके चैनल का मुझे चेयरमैन बना दिया जाए तो मुझे नहीं पता चलेगा कि ये कैसे काम करता है. क्रिकेट के बारे में जिसे कुछ नहीं पता, उन्हें आपने पीसीबी का चेयरमैन बना दिया. अब क्या करें? ये टीम काम कैसे करेगी? आपने एक बंदे को सुपरस्टार बनाया, लेकिन एक मैच भी वो जीत नहीं सकता. जो 10 ओवर नहीं खेल सकता, उसे आपने स्टार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।