Politics
Shahbaz Sharif US Visit: ट्रंप ने शहबाज शरीफ को अमेरिका क्यों बुलाया? भारत संग डील के बीच पाकिस्तान-US में आखिर क्या पक रहा?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मोहम्मद शहबाज शरीफ अमेरिका के आधिकारिक यात्रा पर वॉशिंगटन पहुंचे हुए हैं. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य 19 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले बोर्ड ऑफ पीस के उद्घाटन सत्र में भाग लेना है. यह बैठक अंतरराष्ट्रीय सहयोग और शांति से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित की जा रही है. ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दौरे पर हैं. बता दें कि भारत के ऊपर लगे टैरिफ को अमेरिका ने 25 से 18 फीसदी कर दिया है, जो सारे एशियाई देशों के मुकाबले काफी कम. इसे डील से पाकिस्तान को काफी मिर्ची लगी थी, क्योंकि उसके ऊपर अमेरिका ने अभी भी 19 फीसदी का टैरिफ लगाया हुआ है. हालांकि, मौजूदा दौरे की बात करें तो प्रधानमंत्री के साथ उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार (Ishaq Dar) भी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।