एनशॉर्ट्स
Salim Khan Health Live Updates: ICU में हैं सलीम खान, खबर सुनते ही हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान और अलविरा
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan Father) के पिता सलीम खान (Salim Khan) को लीलावती हॉस्पिटल (Lilavati Hospital Mumbai) में भर्ती करवाया गया है. सलीम खान की अचानक तबीयत खराब हो गई है. सलमान खान और उनकी बहन अलविरा खान पिता से मिलने के लिए लीलावती हॉस्पिटल भी पहुंचे. सलीम खान ICU में भर्ती हैं. सलीम खान की हालत स्थिर है. फिलहाल उन्हें बात करने में परेशानी हो रही है. सलमान खान पहुंचे मिलने सलमान खान अपने पिता सलीम खान से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे. इस दौरान सलमान खान ने मास्क लगाया हुआ था. और कैप भी लगाई थी. उन्होंने मीडिया से बात नहीं की. वहीं उनकी बहन अलविरा को भी हॉस्पिटल के बाहर देखा गया. पिता सलीम खान की तबीयत को लेकर बच्चे बहुत परेशान हैं. सलीम खान की बात करें तो उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था. वो फेमस स्क्रीनराइटर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं. बॉलीवुड
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।