एनशॉर्ट्स
Rubaiya Sayeed Kidnapping Case: रुबैया सईद किडनैपिंग केस में CBI का बड़ा एक्शन, 36 साल बाद गिरफ्त में आया एक और आरोपी
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने 36 साल पुराने रुबैया सईद किडनैपिंग केस के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. बता दें कि ये मामला जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और उस समय के केंद्रीय गृह मंत्री रहे मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद से जुड़ा है. उस दौरान जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के जेल में बंद मिलिटेंट्स की रिहाई के लिए रुबैया सईद का अपहरण किया गया था. रुबैया सईद, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की चीफ और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बहन हैं. रुबैया सईद को अपहरण करने के 5 दिन बाद रिहा किया गया था. उस वक्त केंद्र में वीपी सिंह की सरकार ने आतंकियों की मांग मानते हुए जेकेएलएफ के पांच आतंकियों को छोड़ दिया था. रुबैया सईद अब तमिलनाडु में रहती हैं और इस केस में सीबीआई की गवाह भी हैं. सीबीआई ने 1990 के दशक की शुरुआत में इस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।