‘RTI आवेदनों को नकारे जाने की संख्या क्या है?’, खरगे ने सरकार से पूछा सवाल, जानें क्या मिला जवाब

'RTI आवेदनों को नकारे जाने की संख्या क्या है?', खरगे ने सरकार से पूछा सवाल, जानें क्या मिला जवाब
एनशॉर्ट्स
'RTI आवेदनों को नकारे जाने की संख्या क्या है?', खरगे ने सरकार से पूछा सवाल, जानें क्या मिला जवाब
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में आरटीआई आवेदनों की अस्वीकृति दर को लेकर सरकार से सवाल पूछे. कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा कि क्या पिछले 5 वर्षों के दौरान सरकार के प्रत्येक मंत्रालय/विभाग द्वारा प्राप्त आरटीआई आवेदनों की संख्या और इस अवधि के दौरान प्रत्येक मंत्रालय/विभाग द्वारा अस्वीकृत आरटीआई आवेदनों की संख्या और प्रतिशत क्या है. इसके अलावा खरगे ने अस्वीकृति के लिए सबसे अधिक बताए जाने वाले कारण, मंत्रालय/विभाग-वार और आरटीआई आवेदनों की अस्वीकृति दर को कम करने और प्रशासन में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी जानकारी मांगी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने क्या बताया इन सवालों का जवाब देते हुए कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के प्रत्येक मंत्रालय/विभाग द्वारा प्राप्त, अस्वीकृत (धारा-वार) आरटीआई आवेदनों और अस्वीकृति के प्रतिशत पर डेटा संबंधित वर्षों के लिए केंद्रीय

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।