एनशॉर्ट्स
RCB का गेंदबाज चमका, बांग्लादेश के खिलाफ ले डाली हैट्रिक, बनाया नया रिकॉर्ड
West Indies Vs Bangladesh 3rd T20I Match: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड के लिए साल 2025 बहुत खास रहा है. इस साल की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद, अब वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले वह दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला 31 अक्टूबर 2025 को चट्टग्राम में खेला गया. इस मैच के आखिरी ओवरों में शेफर्ड ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से बांग्लादेश के निचले क्रम के बल्लेबाजों को ध्वस्त कर दिया. शेफर्ड की हैट्रिक ने केवल तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का रुख ही नहीं बदला, बल्कि वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप दिलाने में अहम भूमिका भी निभाई. शेफर्ड ने टी20 इंटरनेशनल में ली हैट्रिक रोमारियो शेफर्ड ने अपनी हैट्रिक पारी के 17वें और 20वें ओवर में पूरी की. शेफर्ड ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।