0 1 min 1 hr
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम; जानें पूरा मामला
Sports
RCB और SRH के मैच में चोरी हुए लाखों के मोबाइल फोन, नाबालिगों से कराया गया घिनौना काम; जानें पूरा मामला
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च, शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. मुकाबला देखने पहुंचे कई दर्शकों ने मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में बेंगलुरु के कब्बन पार्क की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें बताया गया कि मोबाइल चोरी का घिनौना काम नाबालियों को काम पर रखकर करवाया गया था.  कथित तौर पर पुलिस ने नाबालिगों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिन्हें कर्नाटक के बाहर के एक गिरोह ने मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर और आसपास एक्टिव रहने के लिए काम पर रखा था. पुलिस ने 21 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत तकरीबन 18 लाख रुपये बताई गई है.  हिरासत में मुख्य आरोपी शहर के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कई ब्रांड के 21 चोरी के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.