Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live: लखनऊ में अटल जयंती पर भव्य आयोजन, PM मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे लोकार्पण
December 25, 2025 | by Parashar

एनशॉर्ट्स
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live: लखनऊ में अटल जयंती पर भव्य आयोजन, PM मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे लोकार्पण
Rashtra Prerna Sthal Inauguration: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे. इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद एक भव्य जनसभा को संबोधित भी करेंगे. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर राजधानी लखनऊ में उत्साह और तैयारियां चरम पर हैं. राष्ट्र प्रेरणा स्थल को एक भव्य राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित किया गया है. करीब 230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परिसर 65 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. इसका उद्देश्य देश के महान नेताओं की विरासत को सहेजना और लोगों में नेतृत्व मूल्यों, राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक चेतना और सार्वजनिक प्रेरणा की भावना को मजबूत करना है. यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी राष्ट्रीय धरोहर के रूप में देखा जा रहा है. एलडीए ने पूरी की उद्घाटन की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
RELATED POSTS
View all