Politics
Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग, जानिए पूरा समीकरण
देश के चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है. ये चुनाव 16 मार्च 2026 को कराए जाएंगे. जिन राज्यों में चुनाव होंगे उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. इन सीटों पर अभी जो सांसद हैं उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म हो रहा है, इसलिए चुनाव कराए जा रहे हैं.राज्यसभा का कार्यकाल 6 साल का होता है, लेकिन हर दो साल में एक-तिहाई सदस्य रिटायर होते हैं. इसी कारण राज्यसभा को स्थायी सदन कहा जाता है, क्योंकि यह कभी भंग नहीं होती. राज्यसभा चुनाव के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी. इसके बाद उम्मीदवारों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च तय की गई है. नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च है. इसके बाद 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।