Rajya Sabha Election: राज्यसभा में बदलेगा नंबर गेम, 2026 में 75 सीटों पर होगा चुनाव, अकेले यूपी से 10 सीटें होंगी खाली

एनशॉर्ट्स
Rajya Sabha Election: राज्यसभा में बदलेगा नंबर गेम, 2026 में 75 सीटों पर होगा चुनाव, अकेले यूपी से 10 सीटें होंगी खाली
साल 2026 में बड़े पैमाने पर देशभर में चुनाव होने हैं. केरल, तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे. इसके अलावा राज्यसभा की 75 सीटों पर भी चुनाव होने हैं. उच्च सदन की सीटें अप्रैल, जून और नवंबर 2026 में खाली हो जाएंगी, जिससे एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच सत्ता संतुलन में बदलाव देखने को मिल सकता है. आगामी चुनावों में बिहार से राज्यसभा की 5 और उत्तर प्रदेश से 10 सीटें खाली होंगी. इसके अलावा महाराष्ट्र, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और कई पूर्वोत्तर राज्यों में भी सीटें खाली होंगी. इन बड़े नेताओं के लौटने पर संकटजिन वरिष्ठ नेताओं का कार्यकाल 2026 में समाप्त हो रहा है, उनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, दिग्विजय सिंह, शरद पवार और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन शामिल हैं. इन नेताओं का राजनीतिक भविष्य अनिश्चित
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

