एनशॉर्ट्स
Putin India Visit: 'हम सीटियां मारते हैं तो भी पुतिन रुकते नहीं और मोदी के साथ…', रूसी राष्ट्रपति को भारत में देखकर गुस्से से लाल हुए PAK एक्सपर्ट
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हलचल मची हुई है. पाकिस्तान में चर्चा है कि इस दौरे में पुतिन भारत को क्या-क्या देने वाले हैं और कौन-कौन सी बड़ी डील हो सकती हैं. साथ ही पाकिस्तानियों को इस बात से भी परेशानी है कि पुतिन कभी उनके मुल्क क्यों नहीं जाते हैं. पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने अपने शो में पूछा, 'व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान क्यों नहीं आते हैं, वैसे उन्हें आना तो चाहिए. पुतिन बड़ी दफा पाकिस्तान के ऊपर से होकर गुजर जाते हैं, ताल्लुक ही नहीं रखते हैं. हमने इनको नीचे से सीटियां भी मारी हैं, पर ये आते क्यों नहीं हैं. वहां मोदी साहब के साथ ये हंसते हैं.' कमर चीमा ने सवाल पर पाकिस्तानी जर्नलिस्ट आरजू काजमी कहा, 'हमें क्या काम है, हम किस लिए बुलाएंगे उनको. आपको क्या लगता है कि वह यहां आएंगे तो हम उनसे क्या कहेंगे. फाइटर जेट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।