एनशॉर्ट्स
PoK में जैश-ए-मोहम्मद के ध्वस्त मरकज को दोबारा खड़ा करने की तैयारी, पाकिस्तानी मंत्री ने किया दौरा
7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक में ध्वस्त हुए आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में स्थित कैम्प मरकज बिलाल को फिर से बनाने का काम इस महीने पाकिस्तान शुरू करने जा रही है. एबीपी न्यूज के हाथ लगी एक्सक्लूसिव तस्वीरों के मुताबिक, पिछले हफ्ते पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार में पीओके मामलों के केंद्रीय मंत्री राणा मोहम्मद कासिम नून ने मुजफ़्फराबाद की शवली रोड स्थित जैश ए मोहम्मद के मरकज सैयदना बिलाल का अधिकारियों और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अन्य नेताओं के साथ दौरा किया और ध्वस्त ट्रेनिंग कैम्प की हालत देखी. जैश ए मोहम्मद के ध्वस्त मरकज को बनवाएगी पाकिस्तानी सरकार इसके बाद जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की सरकार के केंद्रीय मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जैश ए मोहम्मद के इस कैम्प के फिर से पुनर्निर्माण कार्यक्रम की जानकारी ली और खर्च के बारे में जाना, जिसके
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।