एनशॉर्ट्स
PM मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबू बकर अहमद, बैठक में किन बातों पर हुई चर्चा, जानें सब कुछ
भारत के 10वें ग्रैंड मुफ्ती और दक्षिण भारत के पहले शफी विद्वान इस्लामिस्ट स्कॉलर शेख अबू बकर अहमद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए की है. साथ ही बैठक को लेकर भी जानकारी साझा की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है. ग्रैंड मुफ्ती शेख अबु बकर ने कहा कि नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई. हमने अलग-अलग सामाजिक, मानवीय, शैक्षिक और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की, साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण और जरूरी अंतरराष्ट्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है. पीएम मोदी के साथ हुई इस बैठक में केरल जमीयतुल उलेमा के सचिव शेख अब्दुल रहमान सकाफी और मरकज नॉलेज सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मुहम्मद अब्दुल हकीम अजहरी भी मौजूद रहे. Sheikh Abubakr Ahmad, the Grand Mufti of India, met Prime Minister Narendra Modi in Delhi.@narendramodi | @PMOIndia
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।