एनशॉर्ट्स
PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, ईरान के हमलों की निंदा की, जानें और क्या हुई बात?
यूएस-इजरायल के ईरान पर अटैक के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के ऊपर भी हमले हुए हैं. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने इस बातचीत के बारे में खुद जानकारी दी है. प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा, भारत यूएई के ऊपर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता है. साथ ही उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त कीं. प्रधानमंत्री ने कहा, भारत इन कठिन परिस्थितियों के बीच में संयुक्त अरब अमीरात के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और देखभाल के लिए उठाए गए कदमों को लेकर यूएई के राष्ट्रपति का आभार भी जताया. उन्होंने साथ ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थितरता और तनाव
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।