एनशॉर्ट्स
PM मोदी ने BNP चीफ तारिक रहमान को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई, जानें और क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनावों में प्रचंड जीतकर हासिल करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और बीएनपी चीफ तारिक रहमान को नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि दो करीबी पड़ोसियों के तौर पर भारत और बांग्लादेश के बीच गहरी दोस्ती है, जो साझा इतिहास, सांस्कृतिक रिश्तों और हमारे लोगों की शांति और खुशहाली की उम्मीदों पर आधारित है. उन्होंने कहा कि हमारी अपनी-अपनी विकास की प्राथमिकताओं के बीच मजबूत तालमेल हमारे भविष्य के सहयोग के लिए एक गाइडिंग प्रिंसिपल का काम करेगा. पीएम मोदी ने तारिक रहमान से मिलने की जताई इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान से मुलाकात करने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि मैं आपके साथ मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं, ताकि हमारे कई तरह के द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत किया जा सके, क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाया जा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।