एनशॉर्ट्स
PM मोदी की कलाई में बंधी घड़ी ने बटोरी सुर्खियां, कई महीनों से पहन रहे एक ही वॉच, जानें वजह
अयोध्या के रामलला में भव्य मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई में बंधी घड़ी पर सभी की नजर रही. ये बेहद ही खास थी. यह घड़ी प्रधानमंत्री मोदी कई महीनों से पहने रहे हैं. अब इसकी वजह सामने आई है. घड़ी भारत की पिंक सिटी के नाम से फेमस जयपुर में बनी है. घड़ी बाघ मॉडल की है. यानि साफ है कि प्रधानमंत्री इसके जरिए लोकल फॉर वोकल का संदेश देश को दे रहे हैं. यह घड़ी आत्मनिर्भर भारत की पहचान है. क्या है घड़ी की खासियत? आजादी के समय जारी किए गए एक रुपए के सिक्के से घड़ी का बेस तैयार किया गया है. जब भी कोई समय जानने के लिए घड़ी की तरफ देखेगा तो उसे समय के साथ ही यह सिक्का भी जरूर नजर आएगा. ब्रिटिश हुकूमत में जारी हुआ यह आखिरी सिक्का था. जयपुर में तैयार यह एक लग्जरी घड़ी है. इसमें
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।