‘PM मोदी की अपील, पश्चिम बंगाल में भी बने डबल इंजन की सरकार’, नदिया में बोले बिहार के मंत्री मंगल पांडेय

एनशॉर्ट्स
‘PM मोदी की अपील, पश्चिम बंगाल में भी बने डबल इंजन की सरकार’, नदिया में बोले बिहार के मंत्री मंगल पांडेय
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार (20 दिसंबर, 2025) को आयोजित कार्यक्रम को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका और उन्हें वापस लौटना पड़ा, लेकिन पश्चिम बंगाल के प्रति जो पीएम मोदी का प्रेम और विकास का संकल्प है, वो आज सभी को दिखा. उन्होंने कहा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को 3,200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी. प्रधानमंत्री ने ऑडियो के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर जुटे लाखों की संख्या में लोगों को संबोधित किया. इसके साथ पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील की बंगाल में भी डबल इंजन की सरकार हो और जिस प्रकार बिहार की जनता ने जंगल राज के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को एक प्रचंड बहुमत दिया, उसी प्रकार पश्चिम बंगाल के विकास के लिए भारतीय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

