Pathaan 2: ऋतिक रोशन के बाद अब शाहरुख खान से लड़ेंगे जूनियर एनटीआर? पठान 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट

एनशॉर्ट्स
Pathaan 2: ऋतिक रोशन के बाद अब शाहरुख खान से लड़ेंगे जूनियर एनटीआर? पठान 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने लंबे समय के बाद फिल्म पठान से साल 2023 में वापसी की थी. इस फिल्म के आने से ही शाहरुख एक बार फिर छा गए थे. हाल ही में फिल्म के सेकंड पार्ट को लेकर खबर आई है. मेकर्स पठान 2 की तैयारियों में लगे हुए हैं. पठान 2 भी यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है.अब मेकर्स इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट एक बड़े एक्टर को लेने का प्लाम कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये साउथ के स्टार हैं. जूनियर एनटीआर की होगी वापसी?सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा पठान 2 में शाहरुख खान के अपोजिट साउथ के स्टार जूनियर एनटीआर नजर आ सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक जूनियर एनटीआर की एंट्री की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. स्पाइ यूनिवर्स का बनेंगे हिस्सा?बता दें ये पहली बार नहीं है जब जूनियर एनटीआर स्पाइ यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाले हैं.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

