Sports
Pakistan Semi Final Qualification: आज इंग्लैंड इतने रनों से जीता तो PAK सेमीफाइनल में, पाकिस्तान के सेमीफाइनल का नया समीकरण
England Win Margin Pakistan Semi Final Qualification Scenario: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच खेला जाएगा. एक तरफ इंग्लैंड है, जो पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है, दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए भी यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है. इस मैच के परिणाम के बाद टी20 वर्ल्ड कप को अपनी तीसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम मिल सकती है, लेकिन इस मुकाबले पर पाकिस्तान टीम की नजरें भी गढ़ी रहेंगी. क्योंकि पाक टीम के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के परिणाम पर निर्भर है. दरअसल आज न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के हाथों हार मिली, तो ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद बनी रहेगी. यानी पाकिस्तान टीम आज प्रार्थना कर रही होगी कि न्यूजीलैंड को हर हाल में हार मिले. इंग्लैंड इतने रनों से जीता तो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का सुपर-8 मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।