एनशॉर्ट्स
Pakistan Qualification Scenario For Semi-Final: पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा कैलकुलेशन समझिए, जानिए कितने रनों से चाहिए जीत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने समापन की ओर है, इंग्लैंड को छोड़कर अभी किसी टीम का सेमीफाइनल में स्थान पक्का नहीं है. ग्रुप 2 की बात करें तो इंग्लैंड क्वालीफाई कर चुकी है, श्रीलंका आधिकारिक रूप से बाहर हो चुकी है. न्यूजीलैंड अपने दम पर आगे जा सकती है, लेकिन पाकिस्तान के साथ ऐसा नहीं है. चलिए आपको समझाते हैं कि सलमान अली आगा एंड टीम अब सेमीफाइनल में किस तरह पहुंच सकती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 राउंड में ग्रुप 2 के अभी 2 मैच बचे हैं. अगला मैच 27 फरवरी को इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड है और आखिरी मैच पाकिस्तान बनाम श्रीलंका 28 फरवरी को है. न्यूजीलैंड ने 2 में से एक मैच जीता है और 1 रद्द हुआ है. 3 अंकों के साथ न्यूजीलैंड अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. कीवी टीम का नेट रन रेट +3.050 का है. पाकिस्तान ने 2 मैचों में से 1
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।