एनशॉर्ट्स
Pakistan Hindu Devotees: पाकिस्तान ने 12 भारतीय हिंदुओं को वाघा बॉर्डर पर रोका, नहीं दी सिखों के साथ जाने की इजाजत
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सोमवार (3 नवंबर 2025) को भारत से सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था पाकिस्तान रवाना हुआ था. हर साल की तरह इस बार भी करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब गुरुद्वारा में दर्शन के लिए यह जत्था भेजा गया था, लेकिन इस बार पाकिस्तान ने हिंदू श्रद्धालुओं को जत्थे के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी. अधिकारियों के मुताबिक, सिख जत्थे में शामिल 12 हिंदू श्रद्धालुओं को पाकिस्तानी इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक दिया. वाघा बॉर्डर पर तैनात पाकिस्तानी अधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह जत्था केवल सिख श्रद्धालुओं के लिए है. हिंदू नागरिकों को पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती. इसके बाद भारतीय अधिकारियों को उन सभी 12 श्रद्धालुओं को बॉर्डर से वापस भेजना पड़ा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार सिख जत्था गया था पाकिस्तान यह यात्रा खास इसलिए भी थी क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।