एनशॉर्ट्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह की पाकिस्तान की 7 चौकियां
नंगरहार-खैबर तोरखाम बॉर्डर पर अफगानिस्तान की सेना ने अपनी पकड़ काफी मजबूत की है. मंगलवार तड़के सुबह डूरंड लाइन क्रॉस करके पाकिस्तानी सेना की 7 पोस्टों को तबाह करने और वहां पर मौजूद सैनिकों को मारने के बाद अफगानिस्तान की सेना ने बुधवार को तोरखाम बॉर्डर की तरफ 205 अल बद्र कोर की विशेष टुकड़ियां भेजी. ये टुकड़ियां जहां एक तरफ तोरखाम बॉर्डर के पास पहाड़ी के ऊपर मौजूद पाकिस्तानी पोस्टों को ध्वस्त कर रही हैं, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान-अफगानिस्तान तोरखाम सीमा के गेट पर 100 से ज्यादा अफगान सेना के हथियारबंद सैनिक मौजूद हैं जो पाकिस्तानी सैनिकों को देखते ही निशाना बना रहे हैं. पाकिस्तान सैनिकों को अफगान सेना के स्नाइपर्स ने मार गिरायाबुधवार सुबह 10 बजे जहां एक तरफ पहले अफगान सेना ने तोरखाम बॉर्डर के पास लंडी कोटल सेक्टर में मौजूद पाकिस्तानी सेना की पोस्टों पर आर्टिलरी और रॉकेट लांचर से गोले दाग कर उसे ध्वस्त कर दिया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।