एनशॉर्ट्स
Oscars 2026: ब्लॉकबस्टर 'महावतार नरसिम्हा' ऑस्कर 2026 में हुई शॉर्टलिस्ट, क्या फाइनल में बना पाएगी जगह?
ऑस्कर 2026 की बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म के लिए एलिजिबल फिल्मों की लिस्ट जारी हो गई है, और इंडियन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ इसमें क्वालिफाई हो गई है. एकेडमी ने खुद ऑफिशियल अपडेट शेयर करते हुए पुष्टि की है कि ‘महावतार नरसिम्हा’ इस कैटेगिरी में कई फिल्मों के साथ मुकाबला करेगी. ‘महावतार नरसिम्हा’ ऑस्कर 2026 की लिस्ट में हुई शामिलक्लीम प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स की ‘महावतार नरसिम्हा’ ने देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. अब इस फिल्म ने एक और कमाल कर दिखाया है. दरअसल ये 98वें अकादमी पुरस्कार के लिए बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट हो गई हैं. अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित, इस फिल्म को के-पॉप डेमन हंटर्स, ज़ूटोपिया 2, डेमन स्लेयर: किमेट्सु नो याइबा इन्फिनिटी कैसल, और कई अन्य के साथ लिस्टेड किया गया है. बेस्ट एनिमेटेड फीचर के लिए क्वालिफाई करने के लिए, फिल्म की लंबाई 40 मिनट से ज्यादा होनी चाहिए,
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।