एनशॉर्ट्स
Operation Sindoor: क्या होगा ऑपरेशन सिंदूर-2? BSF ने कहा- 'LoC पर 69 लॉन्च पैड, वहां मौजूद 100 से ज्यादा आतंकी'
कश्मीर फ्रंटियर के IG अशोक यादव ने सोमवार (1 दिसंबर, 2025) को देश की सुरक्षा से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि इस साल LOC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिशों में काफी कमी आई है, लेकिन खतरा कई गुना बढ़ गया है, क्योंकि पाकिस्तान ने बॉर्डर पार लॉन्च पैड और टेरर कैंप फिर से एक्टिव कर दिए हैं. उन्होंने कहा, “अभी एलओसी पर 69 लॉन्चिंग पैड सक्रिय हैं, जहां लगभग 100-120 आतंकवादी घुसपैठ करने का इंतजार कर रहे हैं और हमारी इंटेलिजेंस यूनिट (G-UNIT) सभी 69 एक्टिव लॉन्चिंग पैड पर कड़ी नजर रख रही है.” IGP BSF अशोक यादव ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के हुमहामा में बीएसएफ के फ्रंटियर हेडक्वार्टर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोहराया कि जम्मू-कश्मीर में एंटी-टेरर ऑपरेशन और ऑपरेशन सिंदूर जारी है. उन्होंने कहा कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने फॉरवर्ड एरिया में काफी सुधार किए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।