एनशॉर्ट्स
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए PAK ने उरी के हाइड्रो प्रोजेक्ट पर किया पहला हमला, CISF जवानों ने चकनाचूर कर दिया मुनीर का सपना
भारत की तरफ से 6-7 मई 2025 की रात को शुरू किए गए बड़े सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया था. भारत की यह सटीक कार्रवाई कुछ ही घंटों में प्रभाव दिखाने लगी. इसके जवाब में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) के आसपास अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी थी. इसी बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के उरी क्षेत्र में स्थित उरी जलविद्युत परियोजना (UHEP-I और II) को ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की थी. उरी जलविद्युत परियोजना LoC से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इसलिए पाकिस्तान का पहला प्रयास इसी संवेदनशील ऊर्जा प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाने का था. हालांकि, पाकिस्तान की यह कोशिश बुरी तरह नाकाम रही, क्योंकि उस वक्त प्रोजेक्ट की सुरक्षा में मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने पूरी रणनीति और बहादुरी के साथ सभी हमले विफल कर दिए. CISF जवानों की वीरता
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।