एनशॉर्ट्स
Operation Bijapur: बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, लाखों के ईनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बीजापुर जिले में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई थी. इसमें कुल 27 लाख रुपए के 6 नामजद ईनामी माओवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया. मरने वालों में कई बड़े नक्सली कमांडरों के नाम शामिल है. दरअसल, जिले के नेशनल पार्क इलाके के जंगलों में बड़े नक्सली लीडर समेत 50 से 60 माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद डीआरजी और एसटीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. कांदुलनार-कचलाराम के जंगलों में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी. सुरक्षाबलों ने इस दौरान 06 माओवादियों के शव, ऑटोमैटिक हथियार- इंसास, 9mm कार्बाइन, 303 राइफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामाग्री और माओवादियों की रोजाना उपयोग में आने वाली वस्तुओं को बरामद किया है. कौन हैं मरने वाले नक्सली? मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में कन्ना उर्फ बुचन्ना कुड़ियम (35 साल) का
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।