एनशॉर्ट्स
O Romeo Box Office Day 18: तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
'ओ' रोमियो' शाहिद कपूर के फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. मूवी लवर्स को उम्मीद थी कि यह फिल्म एक्टर को वापस टॉप फॉर्म में ले आएगी, हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिलल्म ने निराश ही किया. जबकि सभी को विशाल भारद्वाज-शाहिद कपूर की जोड़ी से मैजिक की उम्मीद थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस नंबर्स देखें तो साफ पता चलता है कि ये फिल्म ऑडियंस पर अपना जादू नहीं चला पाई. चलिए यहां जानते हैं 'ओ' रोमियो' ने रिलीज के 18वें दिन कितनी कमाई की है? 'ओ' रोमियो' ने 18वें दिन कितना किया कलेक्शनशाहिद कपूर की इस फिल्म ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर्स दिखाए थे. हालांकि, चौथे दिन (पहले सोमवार) को गिरावट देखने के बाद, इसके कलेक्शन में कभी कोई बढ़त नहीं दिखी. अब ये रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद थर्ड मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई है. दरअसल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।