एनशॉर्ट्स
O Romeo BO Day 8: ‘ओ'रोमियो’ ने दूसरे फ्राइडे किया कमाल, रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' के उड़ा दिए परखच्चे, जानें- फिल्म का टोटल कलेक्शन
शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म ‘ओ'रोमियो’ को थिएटर में रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं और काफी हाईप के बाद भी य़े फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कलेक्शन नहीं कर पाई है. शॉकिंग बात ये है कि अच्छी शुरुआत और लीड एक्टर्स की सॉलिड परफॉर्मेंस के बावजूद ये फिल्म अपनी रफ़्तार बनाए रखने में नाकाम रही है और शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस एक्शन थ्रिलर के लिए 50 करोड़ का आंकड़ा छूने में भी पसीने छूट रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन कितनी कमाई की है. ‘ओ'रोमियो’ ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन? विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ‘ओ'रोमियो’ से उम्मीदें काफी ज्यादा थी. कमीने, हैदर और रंगून के बाद ये शाहिद कपूर संग उनकी चौथी फिल्म है. हालांकि ‘ओ'रोमियो’ लोगों से इतना कनेक्ट नहीं कर पाई. फिल्म में लोगों को उतनी इमोशनल डेप्थ नहीं नजर आई
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।