एनशॉर्ट्स
O Romeo BO Day 7: ‘ओ'रोमियो’ धड़ाधड़ छाप रही नोट, 7वें दिन भी कमा डाले कई करोड़, जानें- एक हफ्ते का टोटल कलेक्शन
शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ'रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है और इस दौरान इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया है. ये क्राइम एक्शन थ्रिलर हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ़ मुंबई से इंस्पायर है. इसे विशाल भारद्वाज ने लिखा भी है और डायरेक्ट भी किया है. दिलचस्प बात ये है कि 'कमीने', 'हैदर' और 'रंगून' के बाद ‘ओ'रोमियो’ विशाल भारद्वाज-शाहिद कपूर का चौथा प्रोजेक्ट है, और नौ साल के गैप के बाद उनकी साथ में ये पहली फिल्म है. चलिए यहां जानते हैं ‘ओ'रोमियो’ ने रिलीज के 7वेंदिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है. ‘ओ'रोमियो’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई? ‘ओ'रोमियो’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी और ये 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले थे और इसने अच्छी शुरुआत भी की थी. इसका ओपनिंग वीकेंड भी दमदार रहा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।