Sports
O Romeo BO Day 17: 'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन
शाहिद कपूर की 'ओ' रोमियो' से उम्मीद थी कि ये फिल्म एक्टर के करियर को फिर से टॉप पर ले आएगी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है. विशाल भारद्वाज डायरेक्टेड ये एक्शन रोमांटिक थ्रिलर वो मैजिक क्रिएट नहीं कर पाई जो उनकी शाहिद संग पिछली फिल्मों (कमीने, हैदर, रंगून) ने किया था और ये ऑडियंस को थिएटर तक खींचने में फेल रही. ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है और अब इसे विवादित मूवी द केरल स्टोरी 2 से भी टक्कर लेनी पड़ रही है जिसके चलते 'ओ' रोमियो' की कमाई पर काफी असर पड़ा. इसी के साथ जान लेते हैं कि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ने रिलीज के तीसरे संडे यानी 17वें दिन कितनी कमाई की है? 'ओ' रोमियो' ने रिलीज के 17वें दिन कितना किया कलेक्शन? शाहिद कपूर को 'ओ' रोमियो' में उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफ़ मिली है
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।