एनशॉर्ट्स
O Romeo BO Day 15: तीसरे फ्राइडे भी चमकी ‘ओ रोमियो’, 15वें दिन भी करोड़ों में की कमाई, क्या बन पाएगी 100 करोड़ी
विशाल भारद्वाज निर्देशित ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखन को मिली साथ ही इसमें कई और स्टार्स भी नजर आए. इस फ़िल्म को रिलीज़ होने पर मिले-जुले रिव्यू मिले. वहीं उम्मीद थी की शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मिली-जुली स्टार पावर और डायरेक्टर की ट्रेडमार्क एटमॉस्फेरिक कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इस फिल्म का दो हफ्ते का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. अब ये रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. ऐसे में चलिए यहां जानते है इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘ओ रोमियो’ ने 15वें दिन कितना किया कलेक्शन? ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो गए हैं. इस दौरान इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस खास नहीं रही है. हालांकि इसने 60 करोड़ का आंकड़ा पार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।