Sports
NZ VS SA: दूसरी बार फाइनल में पहुंची है न्यूजीलैंड, इस टीम ने तोड़ा था खिताब जीतने का सपना
टी20 विश्व कप 2026 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है. न्यूजीलैंड ने बुधवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. न्यूजीलैंड के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला आसान नहीं था. दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में अजेय रही थी. ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड बिल्कुल अलग दिखी और दक्षिण अफ्रीका पर एकतरफा जीत हासिल की. मैच पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड ने अहम टॉस जीता था और गेंदबाजी का करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही. मार्को जानसेन के 30 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 55 रनों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट पर 169 रन बनाए थे. फिन एलन और टिम साइफर्ट ने पहले विकेट के लिए
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।