Sports
NZ vs PAK Super-8 Live Score: कोलंबो में बारिश जारी, इतने बजे के बाद कटने शुरू होंगे ओवर्स; यहां मिलेगा पल-पल का अपडेट
2026 टी20 वर्ल्ड कप में अब सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो गए हैं. अब 8 टीमों के बीच ट्रॉफी की असली जंग शुरू हुई है. सबसे पहले न्यूजीलैंड और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज फखर जमान को मौका मिला है. वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. पाकिस्तान या न्यूजीलैंड, हेड टू हेड में कौन आगे? अब तक पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कुल 49 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में पाकिस्तान ने बढ़त हासिल करते हुए 24 में जीत दर्ज की है, जबकि बाकी के 23 मैच कीवी टीम ने अपने नाम किए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-8 की जंग में कौन सी टीम किस पर हावी पड़ती है. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।