Sports
NS vz ENG: 'करो या मरो' मैच में न्यूजीलैंड ने बनाए सिर्फ 159 रन, अंग्रेजी स्पिनरों के जाल में फंसे कीवी, पाकिस्तान की टेंशन कम
New Zealand Score vs England: न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड के लिए यह करो या मरो का मैच है, जिसमें कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तो दूर 40 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. इंग्लैंड के स्पिनरों ने कीवी टीम के रन रेट पर जैसे ब्रेक लगा दी थी. न्यूजीलैंड का यह छोटा स्कोर पाकिस्तान टीम के लिए खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि उसका सेमीफाइनल में जाना आज न्यूजीलैंड की हार पर निर्भर है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. टिम साइफर्ट और फिन एलन ने 64 रनों की सलामी साझेदारी कर कीवी टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई. मगर ये दोनों बल्लेबाज मात्र 2 रनों के भीतर चलते बने. ग्लेन फिलिप्सजरूर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर कुछ देर के लिए हावी रहे, जिन्होंने 28 गेंद में 39 रनों की पारी खेली.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।