Newz Quest

Nitish Kumar 10th Oath Ceremony: तो क्या सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे नीतीश कुमार, जानें

November 20, 2025 | by Vanshika

एनशॉर्ट्स
Nitish Kumar 10th Oath Ceremony: तो क्या सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे नीतीश कुमार, जानें
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA गठबंधन ने बंपर जीत हासिल की है. इसके साथ ही बिहार में NDA गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है. इस खास मौके पर JDU नेता नीतीश कुमार गुरुवार (20 नवंबर 2025) को पटना के गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं. सबकी नजरें नीतीश कुमार पर टिकी हुई हैं. वह 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे, जो अपने-आप में रिकॉर्ड है. 2005 से लगातार सत्ता की कमान संभाल रहे नीतीश कुमार ने दो दशकों में कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखे, गठबंधन बदले, सरकारें बदलीं, लेकिन कुर्सी नहीं छोड़ी. NDA गठबंधन के विधायक दल की बैठक में उन्हें बुधवार (19 नवंबर 2025) को सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिसके बाद अब वह एक बार फिर बिहार के सीएम बनेंगे. मार्च 2000 से शुरू हुआ नीतीश कुमार का CM की कुर्सी का सफर आज लगभग 19 साल 93 दिन पार कर चुका है.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio

RELATED POSTS

View all

view all