Nitin Nabin Profile: नितिन नबीन ही बनेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष? जानें कब से शुरू हो जाएगी प्रक्रिया, क्या है इसके पीछे का पूरा प्लान?

एनशॉर्ट्स
Nitin Nabin Profile: नितिन नबीन ही बनेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष? जानें कब से शुरू हो जाएगी प्रक्रिया, क्या है इसके पीछे का पूरा प्लान?
बीजेपी संसदीय बोर्ड ने रविवार (14 दिसंबर 2025) को नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की घोषणा कर दी है. बीजेपी उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक नितिन नबीन ही पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया मकर संक्रांति के बाद शुरू हो जाएगी. उसके बाद जल्दी ही नेशनल काउंसिल की बैठक बुलाकर उनके नाम पर मुहर लगा दी जाएगी. नितिन नबीन सिर्फ 45 साल की उम्र में बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. ऐसे में सबके मन में ये सवाल है कि इतने युवा व्यक्ति को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष क्यों बनाया गया. नितिन नबीन के चयन के पीछे बीजेपी की सूत्रों की माने तो उनका चयन भी प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन से जुड़ा हुआ है. बीजेपी नेतृत्व चाहता है कि जब 2047 में भारत विकसित देश बने तो बीजेपी के पास उस समय परिपक्व
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

