एनशॉर्ट्स
NIA अफसर बनकर बेरोजगारों को ठग रहा था मुदस्सर, दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास से दबोचा, जानें कश्मीर कनेक्शन
दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को NIA का अधिकारी बताकर लोगों को झांसा देता था और उनसे मोटी रकम ऐंठता था. उसके पास से एक फर्जी आईडी कार्ड भी मिला है, जिसे दिखाकर वो लोगों को भरोसा दिलाता था कि वो बड़ी एजेंसी में तैनात है. दरअसल 18 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली की पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान लाल किले के पीछे दिल्ली चलो पार्क के पास एक काली हुंडई सेंट्रो कार जिसका नंबर JK01L9913 था संदिग्ध हालत में खड़ी दिखी. पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें दो लोग बैठे मिले. इनमें एक की पहचान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले निवासी मुदस्सर के रूप में हुई, जबकि दूसरा एक नाबालिग लड़का था. पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ कीपूछताछ के दौरान मुदस्सर ने खुद को NIA
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।