एनशॉर्ट्स
NCERT किताब के चैप्टर पर शिक्षा विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके जताया खेद तो बोले CJI- माफी सच्चे मन से मांगी है?
एनसीईआरटी की क्लास 8 की सोशल साइंस की किताब के चैप्टर 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' मामले पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सू्र्यकांत ने शिक्षा विभाग की प्रेस रिलीज पर कहा कि यह देखना जरूरी है कि माफी सच्चे मन से मांगी गई है या नहीं. गुरुवार (26 फरवरी, 2026) को सुनवाई में शिक्षा विभाग ने कहा कि वह बेहतर तरीके इस मामले में माफीनामा पेश करेगा. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचौली की बेंच मामले पर सुनवाई कर रही थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, 'हमें बताया गया कि आज एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि किताब का वितरण रोका गया है और उसे वापस लिया जा रहा है. रिलीज में खेद भी जताया गया है' प्रेस रिलीज में शिक्षा विभाग की माफी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।