एनशॉर्ट्स
Namo Bharat Meerut Metro LIVE: PM मोदी ने नमो भारत, मेरठ मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, कुछ ही देर में करेंगे संबोधित
Namo Bharat Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पीएम मोदी ने यहां से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी करेंगे। पीएम मोदी मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपये की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. 20 फरवरी को नमो भारत ट्रेन का सराय काले खां से मेरठ बेगमपुल तक बिना रुके ट्रायल किया गया था. इस दौरान मेरठ बेगमपुल से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेरठ मेट्रो का भी ट्रायल हुआ. अब 22 फरवरी से इसका नियमित संचालन शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो सेवा का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. सीएम योगी करेंगे स्वागत जिला प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11:30 बजे उसी हेलीपैड पर उतरेगा. यहां योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे. पीएम
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।