Politics
Mukul Roy Death: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन, TMC में 2 नंबर पर रह चुके थे 'राजनीति के चाणक्य'
पश्चिम बंगाल की राजनीति के प्रमुख चेहरों में से एक और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन हो गया है. वे 71 वर्ष के थे. उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की. मुकुल रॉय ने रविवार रात करीब 1:30 बजे कोलकाता के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली. अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी और कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. गंभीर बीमारियों से लड़ रहे थे मुकुल रॉय पिछले कुछ सालों से मुकुल रॉय की तबीयत खराब चल रही थी. 2023 में डॉक्टरों ने पुष्टि की थी कि वे पार्किंसंस रोग और डिमेंशिया से पीड़ित हैं. ब्रेन में हाइड्रोसेफलस की समस्या के कारण ब्रेन सर्जरी भी हुई थी. 2024 में भी कई बार अस्पताल में भर्ती हुए, जिसमें सिर में चोट और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याएं शामिल थीं. हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत क्रिटिकल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।