Sports
MS Dhoni ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, तेज रफ्तार पर लगा जुर्माना; जानें कितना करना पड़ेगा भुगतान
MS Dhoni Broke Traffic Rule: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोमी (MS Dhoni) इन दिनों आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे हैं. इस बीच खबर सामने आई कि धोनी ने ट्रैफिक रूल तोड़ दिया. दरअसल तेज रफ्तार के चलते धोनी पर जुर्माना लगा. तो आइए जानते हैं कि धोनी को जुर्माने के लिए कितना भुगतान करना पड़ेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची में लिमिट से ज्यादा रफ्तार पर गाड़ी चलाने के चलते धोनी पर 1000 रुपये का फाइन लगा. शहर के ऑटोमेटेड ट्रैफिक सिस्टम ने गाड़ी को ओवर स्पीड पर जाते हुए रिकॉर्ड कर लिया और मोटर व्हीकल एक्ट 183 के तहत ई-चालान कट गया. हालांकि यह मामूली अपराध था, लेकिन एमएस धोनी के नाम के चलते इस मामले में सुर्खियां बटोरीं. एमएस धोनी से जुड़ा दूसरा मुद्दा हाल ही में झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को एक जमीन का गलत तरीके से इस्तेमाल करने के लिए नोटिस भेजा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।